ईरान अंतिम युद्ध जैसे हमले कर रहा है. हकीकत में अमेरिका और इजरायल इस वक्त बुरी तरह फंस सकते हैं. वो इस जंग से पीछे भी नहीं मुड़ सकते और आगे बढ़ने पर ईरान घातक हमले कर रहा है. ईरान ये युद्ध लंबा खीचेंगा और इसके लिए वो पूरी तरह से तैयार है. ईरान के खतरनाक ड्रोन, मिसाइलें और हथियार अमेरिका और इजरायल को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि अमेरिका और इजरायल बहुत ताकतवर हैं मगर ईरान के पास अब खोने को ज्यादा कुछ नहीं बचा. ईरान का सबसे घातक ड्रोन शाहेद 136 ड्रोन 14 देशों पर कहर बनकर टूट रहा है. ईरान ने ओमान की खाड़ी में बम ले जाने वाले ड्रोन बोट से तेल टैंकर पर हमला किया। ये बहुत बड़ा हमला था. शनिवार को यह लड़ाई शुरू होने के बाद पहली बार किसी जहाज पर बिना क्रू वाले सरफेस वेसल (USV) से हमला हुआ है। ओमान के तट पर हमले के बाद जहाज में धमाका हुआ और आग लग गई। हमले के समय इंजन रूम में मौजूद एक क्रू मेंबर (भारतीय) की मौत हो गई। द वॉर जोन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार है जब ईरान ने इस इलाके में जहाजों पर हमला करने के लिए USV (ड्रोन बोट) का इस्तेमाल किया है। ईरान ने लगातार USV और पानी के नीचे के ऐसे वाहन बनाए हैं, जो कामिकेज हमले कर सकते हैं। उसने उन्हें अपने हथियारों के जखीरे में शामिल किया है। साफ है कि ईरान इस तरह के और हमले कर सकता है। अपने इस हथियार से वह समुद्री जहाजों के लिए मुश्किल खड़ी करेगा। ----------------------------------------------------------------------------- Click Here to Subscribe our YouTube Channel: https://www.youtube.com/@navbharattimes?sub_confirmation=1 👉 Official NBT App: https://navbharattimes.sng.link/Ecnen/tq6o/m4ok -------------------------------------------------------------------------------------------------------- About Navbharat Times Youtube Channel: नवभारत टाइम्स Newspaper Official Channel, which covers all Up-to-date Coverage on the Latest Top News Stories, Sports, Business, Entertainment, Politics and More. Navbharat Times नवभारत टाइम्स भारत की सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज़, जहाँ आप देश-दुनिया, खेल, मनोरंजन और धर्म-संस्कृति से जुड़ीं हर खबरें सबसे पहले पाते हैं। इसके साथ ही सम-सामयिक मुद्दों लेखकों और हमारे पाठकों के बीच संवाद उनके विचार के रूप में सामने आते हैं। 👉 Navbharat Times Website : https://navbharattimes.indiatimes.com/ 👉 Navbharat Times Facebook : https://www.facebook.com/navbharattimes/ 👉 Navbharat Times Twitter: https://twitter.com/NavbharatTimes