अस्पताल में अपॉइंटमेंट हेतु रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर ठल लिए थे 1,29,596/- रुपये। पिथौरागढ़ पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़ित को उसकी सम्पूर्ण धनराशि दिलाई वापस। #uttarakhandpolice #pithoragarhpoliceuttarakhand #ukpolicehaisaath दिनाँक- 27.05.2023 को शिकायतकर्ता नन्द किशोर भट्ट, निवासी ग्राम काँडे पो0 तोली गुरना जिला पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई थी कि उनके पुत्र द्वारा गुड़गाँव के मेदांता अस्पताल में अपनी पत्नी के इलाज हेतु अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल से सर्च किये गए मोबाइल नम्बर के माध्यम से भेजे गए अंजान लिंक पर क्लिक करने के पश्चात मोबाइल में इंस्टाल ANY DESK APP के माध्यम से 10 रु0 का पेमेन्ट जमा किया गया। जिसके बाद में उनके खाते से कुल- 1,29,596/- रु0 ( एक लाख उन्तीस हजार पाँच सौ छियानवे रुपये) निकाल लिये गए थे। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा- 420 IPC के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री नरेन्द्र पंत के पर्यवेक्षण में उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा साइबर सैल की मदद से गहन पतारसी- सुरागरसी करते हुए विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त गुलाम अंसारी पुत्र मतिउल्ला अंसारी, निवासी- ग्राम बाड़ू बरहु, थाना पिठौरिया राँची, झारखण्ड उम्र- 25 वर्ष को दिनांक- 19.07.2023 को दबिश देकर राँची से गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी क्रम में जनपद की साइबर टीम व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के साथ हुई धोखाधड़ी से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि कुल- 1,29,596/- रु0 पीड़ित को वापस दिलवाये गए। शिकायतकर्ता द्वारा पिथौरागढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया। जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की आम जनता से अपील है कि गूगल से कोई भी हेल्पलाइन नम्बर सर्च करने के पश्चात उसकी पूर्णत: पुष्टी कर लें और किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें, अन्यथा आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं तथा नजदीकी थाना व साइबर सैल पिथौरागढ़ को सूचित करें।