सूर्य नमस्कार के लाभ~~ 1.इसको नियमित तौर पर करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है। मानसिक तनाव, अवसाद, क्रोध, चिड़चिड़ापन, भय आदि के निदान के लिए इसे जरूर करना चाहिए| 2.यह शरीर की सभी महत्वपूर्ण ग्रंथियों, जैसे की पैंक्रियाज, थायरॉइड, पिट्यूटरी ग्लैंड आदि को संतुलित करने में सहायक है| 3.सूर्य नमस्कार से पेट में होने वाली सभी समस्या भी जल्दी ठीक होने लगती है, पाचनक्रिया बढ़ाने के लिए भी यह उत्तम आसान है| 4.इसे रोज करने से रक्त संचालन सुचारू होता है, ब्लड प्रेशर की आशंका घटती है। मेटाबोलिज्म सुधरता है तथा शरीर के सभी अंग सशक्त और क्रियाशील होते हैं। 5.सूर्य नमस्कार वजन घटाने के लिए बेहद लाभदायक माना गया है| इससे ना केवल आपका वजन कम होता है, बल्कि यह आपके शरीर को पूरी तरह से शेप में भी लाता है। https://youtu.be/EVs8Yrv84QE