बीते दिनों टेलिविज़न से लेकर अखबार और सोशल मीडिया पर उड़ानों पर लगे ब्रेक की कहानी छाई रही. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की फ्लाइट्स की उड़ानें अचानक रुक गईं. इसकी हज़ारों फ़्लाइट्स रद्द हुईं. एयरपोर्ट पर फँसे, लंबी क़तारों में लगे और इंडिगो के स्टाफ़ से बहस और सवाल-जवाब करते परेशान यात्रियों के वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिले. इन परेशानियों के बीच इंडिगो ने माफ़ी मांगी, लोगों ने ग़ुस्सा निकाला, शासन-प्रशासन की तत्परता सवालों के घेरे में आई. इसी से जुड़े कई सवाल भी हैं. इंडिगो के इस संकट से सिस्टम की किस तरह की ख़ामियों का पता चला? इस संकट का आभास पहले से कैसे नहीं हुआ? एविएशन पर निगरानी रखने वाले डीजीसीए को किस तरह के सुधारों को प्राथमिकता देनी चाहिए? लोगों को हुई परेशानियों का सही मुआवज़ा क्या है और कैसे मिले? द लेंस के आज के एपिसोड में इन सभी सवालों पर चर्चा की गई. इस चर्चा में कलेक्टिव न्यूज़रूम के डायरेक्टर ऑफ़ जर्नलिज़म मुकेश शर्मा के साथ शामिल हुए पूर्व डीजीसीए एम आर शिवरामन, द हिंदू की पत्रकार जागृति चन्द्रा और फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडियन पायलट्स के अध्यक्ष कैप्टन सी एस रंधावा. प्रोड्यूसरः शिल्पा ठाकुर / सईदुज़्जमान गेस्ट कोऑर्डिनेटरः संगीता यादव वीडियो एडिटिंगः जमशैद अली 0:02:33 इंडिगो संकट के लिए आखिरकार कौन ज़िम्मेदार है? 0:06:20 एविएशन सेक्टर में लोगों के हित कैसे सुरक्षित हों? 0:10:55 एयरलाइंस पर लोगों का भरोसा कैसे वापस आएगा? 0:13:25 इंडिगो संकट जैसी स्थिति में डीजीसीए की क्या ज़िम्मेदारी बनती है? 0:17:27 सिस्टम में सुधार के लिए डीजीसीए को क्या कदम उठाने की ज़रूरत है? 0:19:00 इंडिगो को रेगुलेट करने के लिए डीजीसीए क्या कर सकता था? 0:22:28 बिज़नेस ग्रोथ और सुरक्षा के बीच संतुलन कैसे बन सकता है? 0:25:56 पायलटों के लिए एक कंपनी से दूसरी कंपनी में जाना क्या लंबी प्रक्रिया है? 0:30:19 एयरलाइंस, पायलट और आम लोगों के हितों के बीच संतुलन कैसे हो? 0:34:15 सस्ती उड़ानें और इन्फ्रास्ट्रक्चर के संतुलन को कैसे बनाए रखा जा सकता है? #indigo #flights #aviationindustry * बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/BBCnewsHindi ट्विटर- https://twitter.com/BBCHindi इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/bbchindi/ व्हाट्सऐप- https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaf8zY1ElagsEvZ4Gp1I बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi