9 हजार करोड़ कर्जा छोड़कर गई भाजपा भाजपा को आलोचना सुनबे की आदत नही कोटा, 19 अप्रेल(राकेश शर्मा)। विपक्ष का काम सरकार की कमियों को बताना है आलोचना करना विपक्ष का काम है, लेकिन भाजपा को आलोचना सुनने की आदत नही ओर बोखलाहट में आकर काम करती है। कोटा बूंदी लोकसभा प्रत्याक्षी रामनारायण मीणा के समर्थन में शुक्रवार को सीमलिया में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा को शांति ओर प्रेम से चुनाव लड़ने की सलाह दी। सीएम अशोक गहलोत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में पूर्व वसुंधरा सरकार को पता था उनकी सरकार नही आने वाली जिसके चलते 9 हजार करोड़ का कर्जा छोड़ कर गई। कांग्रेस ने सरकार में आते ही विधानसभा चुनाव में जनता से किये गए वादे पूरे करे। कांग्रेस द्वारा जारी किया गया चुनाव घोषणा पत्र पूरे देश मे चर्चा का विषय है वही भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में जनता के लिए कुछ नही बस मोदी मोदी होगा। कांग्रेस सरकार में हार्ट, किडनी व केंसर की महंगी दवाइयां फ्री मिलेगी। घोषणा पत्र में न्याय योजना के तहत 6 हजार प्रतिमाह, स्वास्थ्य योजना, 22 हजार नोकरियां, एमएचएम योजना के तहत लघु उद्योगों को ब्याज मुक्त ऋण, लड़कियों की फ्री शिक्षा किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्जा माफ, गावो में निशुल्क पानी, पांच साल तक बिजली के दाम नही बढ़ेंगे, गरीब को 2 रुपये किलो गेहू मिलेगा। भाजपा सरकार ने 75 किसानों ने उपज का मूल्य नही मिलने पर आत्महत्या की लेकिन सरकार ने म्रतक किसान के परिवार को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता उपलब्ध नही करवाई। कांग्रेस की सरकार आते ही 75 किसानों है सारा कर्जा माज किया गया। गहलोत ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की मोदी देश की युवा पीढ़ी को गुमराह करने का कार्य कर रही है। चुनाव आते ही देश मे भय का माहौल बनाया जा रहा है। अमीर व गरीब सभी मतदाताओं के मत की कीमत एक समान है इसलिए सभी को जनता के बीच जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। कोटा बूंदी लोकसभा जमीन से जुड़े हुए नेता है जो जनता की बात को दिल्ली तक पहुचाते है। भाजपा के झूठे वादों के चलते कांग्रेस की जीत निश्चित है। राजस्थान में कांग्रेस मिशन 25 को पूरा करेगा। कोटा बूंदी लोकसभा सीट पर साहूकार बनाम किसान की लड़ाई:धारीवाल कांग्रेस के स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि यह चुनाव लम्बी छोड़ी बहस का नही है एक ओर साहूकार है और दूसरी ओर किसान। जनता के दर्द को साहूकार नही किसान समाज सकता है जो उनके बीच रहता हो। मोदी सरकार 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने, सबको मकान देने के वादे कर रही है लेकिन उनके पास कोई योजना नही है। जो सरकार समर्थन मूल्य पर किसानों की उपज नही खरीद सकती वो वो उनकी आय को कैसे दुगनी करेगा यह जनता को बताना होगा। भाजपा सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में 15 लाख जनसंख्या वाले कोटा शहर में एक भी मकान प्रधानमंत्री योजना के तहत नही दिए। कांग्रेस की उपलब्धियों का फायदा उठा रही है भाजपा: मीणा कोटा बूंदी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याक्षी रामनारायण मीणा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में किये गए कार्यो का लाभ भाजपा उठा रही है और कांग्रेस पर 70 साल में कुछ नही करने का आरोप लगा रही है। भाजपा देश की सेना पर राजनीति कर रहे है वही आयरन लेडी इंद्रा गांधी ने देश की सेना के शौर्य को सबसे बड़ा माना।इंद्रा गांधी ने हरित क्रांति, जवाहर लाल नेहरू ने देश मे सभी नदियों को जोड़ने का काम किया, राजीव गांधी ने गकांव-गांव तक बिजली सड़क पहुचाने व देश को टेक्नोलॉजी से जोड़ने का काम करते हए नई शताब्दी के सपने को साकार किया। उन्होंने अपने विपक्षी बिरला पर हमला बोलते हुए कहा कि जब जब भाजपा की सरकसर आई तब तब कोटा से एक उद्योग बन्द हुआ। भाजपा अब जिओ को लाभ पहुचने के लिए बीएसएनएल को घाटे में करकर बेचने का प्रयास कर रही है। भाजोआ सांसद ओम बिरला ने काल खेत मे अवैध रूप से पाइप लाइन डाल कर पानी ले रहे है वही काम एक गरीब व्यक्ति करता है तो उसे 3 साल की सजा भुगतनी पड़ती है। देश मे चल रहा है दो नेताओ का राज : भरत सिंह सांगोद विधायक ने भरत सिंह ने सभा को संबोधित करते हए कहा कि भाजपा में दओ ही नेताओ का राज है एक मोदी दूसरा अमितशाह। अगर कांग्रेस सरकार में कमी निकलती है तो यह उसका राजनीतिक फर्ज है लेकिन जब अपनी ही पार्टी के नेता कमी निकलने लगे तो यह देश के लिए खतरा है। कोटा बूंदी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्यक्षी बिरला के खिलाफ उन्ही की पार्टी के चार नेता पार्टी में विरोध कर रहे है। ऐसे प्रत्यक्षी को किसान नेता रामनारायण मीणा के सामने उतार कर भाजपा ने कांग्रेस प्रत्यक्षी की जीत को सुनिश्चित कर दिया है। टोल तो है पर सड़क नही: सांगिड़ विधायक भरतसिंह ने सीमलिया में कहा कि यहां टोल तो है पर सकड़ नही। यहां वर्ष 2014 में सड़क पर डामर होना लेकिन सड़क तो बनी नही टोल टैक्स तीन बार बाद गया। इसको लेकर कांग्रेस ने कई बार धरना प्रदर्शन किया। कोटा बाराँ रोड पर 401 किलोमीटर पर तीन टोल नाके है। सड़क पर जगह जगह गड्ढे होने से सड़क दुर्घटना में लोगो को जान गवानी पड़ रही है। उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार सभी चीजों को ऑनलाइन करने की बात करते है, जब देश का प्रधान मंत्री ही लाइन में नही है तो देश ऑनलाइन कैसे होगा। नोटबन्दी के बाद से लोग बैंकों के आगे लाइनों में खड़े हो-हो कर परेशान हो चुके है। बैंकों ने 45 हजार करोड़ रुपये शुल्क के नाम पर जनता से वसूल किये। देहात जिलादयक्ष सरोज मीणा ने कहा की आज लग्न आये है 29 अप्रेल को ब्याह है। सभी मतदाता अपने अपने घरों से निकलकर कांग्रेस प्रत्यक्षी के समर्थन में मतदान करे। इनके अलावा कांग्रेसी नेता रामगोपाल बैरवा, नईमुद्दीन गुड्डू, डॉ. जीएल वर्मा, कांग्रेस शहर जिलादयक्ष रविन्द्र त्यागी, पूनम गोयल, डीसी गुप्ता सहित कई कांगेसी नेताओ ने सभा को संबोधित किया।